भागलपुर में साइबर जागरूकता अभियान, पुलिस सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित

ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल व OTP शेयरिंग से बचाव के उपाय बताए, 1930 हेल्पलाइन की दी जानकारी

दैनिक बिहार पत्रिका , भागलपुर | पुलिस सप्ताह के अवसर पर बुधवार को साइबर थाना भागलपुर द्वारा औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र अंतर्गत साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आमजनों को साइबर अपराध के विभिन्न प्रकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया फ्रॉड, ओटीपी शेयरिंग, डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों के प्रति लोगों को सचेत किया गया। साथ ही साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए आपात स्थिति में 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने तथा राष्ट्रीय साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया समझाई गई।

अधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करना तथा साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।

भागलपुर पुलिस ने आमजनों से अपील की कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081017
Users Today : 20
Users Yesterday : 55