निशांत कुमार के राजनीति में आने से जदयू को मिलेगी नई ऊर्जा
दैनिक बिहार पत्रिका , पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कहा कि नई पीढ़ी के बिना कोई भी कारवां आगे नहीं बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति में प्रवेश का क्षण जदयू परिवार के लिए अत्यंत भावनात्मक और उत्साहजनक है।
मनीष वर्मा ने कहा कि निशांत कुमार में विनम्रता, सहजता और सादगी कूट-कूट कर भरी है। उन्होंने कभी इस बात का अभिमान नहीं किया कि वे एक बड़े नेता के पुत्र हैं। उनका राजनीतिक जीवन में प्रवेश केवल एक व्यक्तिगत शुरुआत नहीं, बल्कि जदयू की राजनीति को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।
उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति में विकास, सुशासन और सामाजिक समरसता को आगे बढ़ाने में उनका योगदान अपेक्षित है। कार्यकर्ताओं की मांग पर उनका सक्रिय राजनीति में आना सुखद संकेत है।
वर्मा ने विश्वास जताया कि उनके शांत, संयमित और संतुलित व्यक्तित्व से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। साथ ही बिहार की युवा शक्ति को समाज और राज्य के निर्माण में सकारात्मक, रचनात्मक और जिम्मेदार भूमिका निभाने की प्रेरणा मिलेगी।
उन्होंने सार्वजनिक जीवन की इस नई पारी के लिए निशांत कुमार को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा जदयू परिवार में उनका स्वागत किया।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com







Users Today : 12
Users Yesterday : 13