एंटीसाइक्लोन सिस्टम का असर, अगले एक सप्ताह में और बढ़ सकता है पारा
दैनिक बिहार पत्रिका, जयपुर। राजस्थान में मार्च की शुरुआत में ही भीषण गर्मी का असर दिखने लगा है। राजस्थान, गुजरात और पाकिस्तान से सटे क्षेत्रों के ऊपर बने एंटीसाइक्लोन सिस्टम के कारण प्रदेश में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। दिन में आसमान साफ रहने से सूरज की तपिश तेज हो गई है और पश्चिमी जिलों में हल्की गर्म हवाएं भी चलने लगी हैं।
ये भी पढ़ें: https://dainikbiharpatrika.com/archives/9036
शनिवार (7 मार्च) को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस और जैसलमेर में 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा बीकानेर, श्रीगंगानगर और जोधपुर में भी तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान जोधपुर और बीकानेर संभाग के कई जिलों में झुलसाने वाली गर्मी देखने को मिली। बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी, श्रीगंगानगर, चूरू और बीकानेर में अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
जोधपुर और पाली में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 38.1, चित्तौड़गढ़ में 38.4, पिलानी (झुंझुनूं) में 38.1 और बीकानेर में 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं चूरू में 37.7, उदयपुर में 36.8, अजमेर में 36.3 तथा कोटा और जयपुर में 36.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
वनस्थली (टोंक), झुंझुनूं, अलवर और भीलवाड़ा में भी गर्मी का असर बना हुआ है, जहां अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। कई शहरों में तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा। श्रीगंगानगर में शनिवार को तापमान सामान्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया, जबकि पिलानी में 9.3, जैसलमेर में 8.1, बीकानेर में 7.3 और चूरू व सीकर में 6.5 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान रहा।
हालांकि दिन में तेज गर्मी के बावजूद रात के समय लोगों को कुछ राहत मिल रही है। अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। फतेहपुर (सीकर) में शनिवार रात सबसे कम 10.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं 10 से 11 मार्च के बीच पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में हीटवेव चलने की संभावना भी जताई गई है।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com







Users Today : 12
Users Yesterday : 13