Murder Case: परबत्ता में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

Murder Case: खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया थाना क्षेत्र के मड़ैया गांव स्थित कहरटोली में बुधवार सुबह हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मकिंदर सिंह के 25 वर्षीय पुत्र बॉबी कुमार के रूप में हुई है।

घटना सुबह करीब सवा नौ बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बॉबी कुमार अपने घर से बाजार जाने के लिए निकला ही था कि पहले से घात लगाए दो अपराधी बाइक पर सवार होकर पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दो गोलियां युवक के सीने में लगीं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

गोली की आवाज सुनते ही इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। बताया जाता है कि बॉबी कुमार ने करीब छह महीने पहले अपने गोतिया द्वारा छोड़ी गई महिला से शादी की थी, जिसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही मड़ैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई। थानाध्यक्ष सावित्री कुमारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जाएगी।

घनी आबादी वाले इलाके में दिनदहाड़े हुई इस हत्या की घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

078885
Users Today : 24
Users Yesterday : 17