फरार अभियुक्त के घर न्यायालय के आदेश पर चिपकाया गया इश्तिहार

बेलदौर पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ की कार्रवाई, आत्मसमर्पण नहीं करने पर कुर्की-जब्ती की चेतावनी

खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में फरार अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। न्यायालय के आदेश के आलोक में मंगलवार को बेलदौर थाना पुलिस ने फरार आरोपी के घर पहुंचकर ढोल-नगाड़े के साथ इश्तिहार चिपकाया और शीघ्र आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी।

मिली जानकारी के अनुसार बेलदौर थाना कांड संख्या 56/26 के नामजद आरोपी अवधेश सिंह, पिता शंभू सिंह, निवासी बरुण गांव, इतमादी पंचायत, कांड दर्ज होने के बाद से लगातार फरार चल रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर न्यायालय के निर्देशानुसार पुलिस ने इश्तिहार चिपकाने की कार्रवाई की।

मंगलवार को दिन के करीब तीन बजे बेलदौर थाना के एसआई एवं कांड के अनुसंधानकर्ता विकास कुमार, एसआई मोहम्मद आलमगीर, एएसआई नगीना प्रसाद सहित पुलिस बल आरोपी के घर पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ गांव में मुनादी कराते हुए न्यायालय का इश्तिहार चिपकाया।

पुलिस पदाधिकारियों ने आरोपी के परिजनों को स्पष्ट रूप से कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर अभियुक्त न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप का माहौल देखा गया। वहीं बेलदौर पुलिस ने साफ संकेत दिया है कि फरार अभियुक्तों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोर्ट : नैयर आलम, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083562
Users Today : 9
Users Yesterday : 24