खगड़िया। जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी कट्टा, 6 जिंदा कारतूस, एक विंडोलिया तथा दो खोखा बरामद किया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

इस संबंध में आदर्श थाना बेलदौर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने बताया कि बीती रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गौशाला रोड स्थित एक शादी समारोह में कुछ युवक अवैध हथियार से हवाई फायरिंग कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम का गठन किया।
छापेमारी टीम में एसआई मोहम्मद आलमगीर, विकास कुमार, राहुल कुमार, अभिषेक कुमार, रामजीवन सिंह यादव सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे। पुलिस जैसे ही मौके पर पहुंची, वहां मौजूद दो युवक भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक युवक को दबोच लिया, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
गिरफ्तार युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा, 6 जिंदा कारतूस, एक विंडोलिया और दो खोखा बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बेलदौर थाना कांड संख्या 150/26 दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
गिरफ्तार युवक की पहचान श्रीपुर गांव निवासी गोलू कुमार उर्फ गोल्डन कुमार, पिता रामबहादुर साह के रूप में हुई है। वहीं फरार युवक की पहचान मनीष कुमार, पिता नंदलाल यादव के रूप में की गई है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार युवक का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और पुलिस उसके पुराने मामलों की भी जांच कर रही है।
रिपोर्ट : नैयर आलम , दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 20
Users Yesterday : 96