बागान में लगाई गई आग से दर्जनों हरे पेड़-पौधे झुलसे, असामाजिक तत्वों पर आरोप

चांदन (बांका): आनंदपुर थाना क्षेत्र के लेटवा गांव स्थित एक बागान में बीती रात आग लगने से दर्जनों हरे पेड़-पौधे झुलस गए। घटना के पीछे असामाजिक तत्वों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

पीड़ित सुनील तांती ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों के माध्यम से देर रात सूचना मिली कि उनके बागान में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही जब वे मौके पर पहुंचे, तो देखा कि बागान में लगे कई हरे पेड़-पौधे आग की चपेट में आकर झुलस चुके थे। आग से बागान को काफी नुकसान पहुंचा है।

पीड़ित ने इस घटना को गंभीर बताते हुए आनंदपुर थाना में लिखित आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जानबूझकर आग लगाई गई है, जिससे उनकी मेहनत और आजीविका को नुकसान पहुंचा है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं इलाके में असुरक्षा का माहौल पैदा कर रही हैं, इसलिए प्रशासन को जल्द से जल्द कार्रवाई कर दोषियों पर सख्त कदम उठाना चाहिए।

संवाददाता, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

078074
Users Today : 5
Users Yesterday : 64