यात्रियों को मिलेगी गर्मी से राहत, गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर लगाए जा रहे छोटे-छोटे शेड

गया। भीषण गर्मी और तेज धूप से यात्रियों को राहत देने के लिए पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू रेल मंडल अंतर्गत गया जंक्शन पर रेलवे प्रशासन द्वारा विशेष पहल शुरू की गई है। लगातार बढ़ते तापमान और चिलचिलाती धूप के बीच यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चों के लिए स्थिति अधिक कठिन बनी हुई थी।

यात्रियों की इसी समस्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा प्लेटफॉर्म के खाली स्थानों पर छोटे-छोटे यात्री शेड लगाए जा रहे हैं, ताकि लोग धूप और गर्मी से बचकर आराम से ट्रेन का इंतजार कर सकें।

गया जंक्शन को विश्वस्तरीय स्टेशन के रूप में विकसित करने का कार्य तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में निर्माण एजेंसी यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए प्लेटफॉर्म पर अस्थायी यात्री शेड तैयार कर रही है। स्टेशन पर लगातार बढ़ रही यात्रियों की संख्या और गर्म मौसम को देखते हुए यह व्यवस्था काफी उपयोगी मानी जा रही है।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन शेडों के लग जाने से यात्रियों को खुले आसमान के नीचे खड़े रहने की मजबूरी नहीं होगी और उन्हें ट्रेन की प्रतीक्षा के दौरान काफी राहत मिलेगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन सतर्क

निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे प्रोजेक्ट मैनेजर संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि तेज धूप और भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्लेटफॉर्म पर शेड लगाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए कई अन्य कार्य भी किए जाएंगे।

रेल प्रशासन की ओर से यह भी जानकारी दी गई कि स्टेशन परिसर में पेयजल, बैठने की व्यवस्था और साफ-सफाई जैसी सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

रिपोर्ट: धीरज गुप्ता, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

079631
Users Today : 1
Users Yesterday : 185