कृषि उद्योग समिति के सदस्य बने विधायक बबलू मंडल, जदयू नेताओं ने जताई खुशी

खगड़िया। खगड़िया सदर विधायक बबलू कुमार मंडल को बिहार विधानसभा की कृषि उद्योग समिति का सदस्य मनोनीत किए जाने पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इससे पहले विधायक बबलू मंडल पर्यटन एवं उद्योग समिति में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। अब उन्हें कृषि उद्योग समिति की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी नेताओं ने इसे उनकी सक्रियता, जनसेवा और विकास के प्रति समर्पण का सम्मान बताया है।

जदयू नेताओं ने इस मनोनयन के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विधायक बबलू मंडल को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

जदयू के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकुमार फोगला और जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि विधायक बबलू मंडल लगातार क्षेत्र के विकास, उद्योग-धंधों के विस्तार, युवाओं को रोजगार से जोड़ने, महिलाओं के सशक्तिकरण तथा किसानों की बेहतरी के लिए कार्य करते रहे हैं। कृषि उद्योग समिति में उनकी नियुक्ति उनके जनहितकारी कार्यों की स्वाभाविक पहचान और सम्मान है।

उन्होंने कहा कि बबलू मंडल हमेशा क्षेत्र की समस्याओं को विधानसभा में मजबूती से उठाते रहे हैं। कृषि आधारित उद्योगों के विकास, किसानों की आय बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए उनका अनुभव और दृष्टिकोण समिति के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

जदयू नेताओं ने विश्वास जताया कि विधायक बबलू मंडल के समिति सदस्य रहने के दौरान खगड़िया सहित पूरे बिहार में कृषि आधारित उद्योगों, पर्यटन और औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी। इससे किसानों, युवाओं और उद्यमियों को लाभ मिलेगा तथा राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

विधायक के मनोनयन पर जदयू के कई वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है। बधाई देने वालों में वरीय नेता अशोक सिंह मुखिया, पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण कुमार यादव, दीपक सिन्हा, नीलम वर्मा, सुबोध कुमार पटेल, उमेश सिंह पटेल, कैप्टन योगेन्द्र सिंह, सुनील कुमार सिंह, संदीप केडिया, प्रमोद केडिया, प्रभाकर चौधरी, राजेश मेहता, अविनाश पासवान, गोगरी प्रखंड प्रमुख अशोक पंत सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हैं।

सभी नेताओं ने आशा व्यक्त की कि बबलू मंडल नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए खगड़िया और बिहार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा किसानों और युवाओं के हितों की आवाज को मजबूती से उठाएंगे।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

080039
Users Today : 34
Users Yesterday : 33