बिहार पत्रिका डिजिटल, (Amritpal Singh Case Update) : अमृतपाल सिंह को आखिरकार पंजाब के मोगा जिले से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पंजाब पुलिस ने अमृतपाल को गिरफ्तार कर लिया है। अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद उनके माता-पिता का बयान सामने आया है। अमृतपाल की माता ने कहा कि उनका बीटा शेर है और उन्हें उसपर गर्व है। उन्होंने कहा कि उन्हें सुबह पता चला कि उनके बेटे ने गिरफ्तारी दे दी है और वह पूरे सिखी सरूप में है। इसके साथ ही अमृतपाल की माता ने उनकी बहू को एयरपोर्ट पर रोके जाने के मामले को लेकर कहा कि यह निंदनीय है।
वहीं गिरफ्तारी को लेकर अमृतपाल के पिता का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने कोई गलत काम नहीं किया है और वह उसके लिए केस लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वह इस बात को लेकर बहुत खुश हैं कि उनका बेटा पूरे सिखी सरूप में है। इसके साथ ही उसके पिता ने कहा कि उन्हें किसी बात की कोई परवाह नहीं है ऐसे झूठे केस पुलिस हर किसी पर डालती रहती है।
अमृतपाल पर NSA के तहत केस दर्ज है। वह पिछले 36 दिन से फरार था। उसने 23 फरवरी को अपने एक समर्थक की रिहाई के लिए पंजाब के अजनाला थाने पर हमला किया था। 18 मार्च को पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की थी, लेकिन वह फरार हो गया था।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"








Users Today : 1
Users Yesterday : 32