अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद पंजाब आईजीपी ने प्रेस कांफ्रेंस में किए कई चौंकाने वाले खुलासे

Punjab Police Press Conference

Punjab Police Press Conference :

बिहार पत्रिका डिजिटल, पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी), मुख्यालय, सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी पर बयान जारी किया है। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुआ कहा कि अमृतपाल के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) वारंट जारी किए गए थे और आज सुबह उन वारंटों के तहत उसे गिरफ्तार किया गया।

सुखचैन सिंह गिल के अनुसार अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने आज सुबह करीब 6.45 बजे गांव रोड में गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस और खुफिया विंग के संयुक्त अभियान में उसे गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने चेतावनी जारी की

सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि अमृतपाल सिंह को डिब्रूगढ़, असम भेजा गया है और मामले में कानून व्यवस्था के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन तत्वों के खिलाफ चेतावनी जारी की गई है जो राज्य की शांति और सद्भाव को खतरे में डालने की कोशिश कर रहे हैं। आईजीपी ने यह भी बताया कि पुलिस ने गुरुद्वारा साहिब में प्रवेश नहीं किया।

अमृतपाल पर NSA के तहत केस दर्ज है। वह पिछले 36 दिन से फरार था। उसने 23 फरवरी को अपने एक समर्थक की रिहाई के लिए पंजाब के अजनाला थाने पर हमला किया था। 18 मार्च को पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की थी, लेकिन वह फरार हो गया था।

इस बार रोडे गांव के गुरुद्वारे में अमृतपाल की मौजूदगी की सूचना मिलने पर अमृतसर के SSP सतिंदर सिंह और पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस के IG रविवार सुबह ही गांव रोडे के गुरूद्वारे में पहुंच गए थे। सादी वर्दी में पहुंची पुलिस टीम ने अल सुबह ही अमृतपाल को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083667
Users Today : 1
Users Yesterday : 32