बांका में किशोरी से गैंगरेप, आरोपियों ने पानी पीने के बहाने दरवाजा खुलवाया

Rape In Banka

बिहार पत्रिका डिजिटल, Rape In Banka :  बांका में रविवार को 16 साल की एक किशोरी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। वारदात के वक्त लड़की घर में अकेली थी। आरोपियों ने पानी पीने के बहाने दरवाजा खुलवाया, फिर मुंह में कपड़ा बांधकर उठाकर ले गए। खेत में दोनों आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। लड़की ने पुलिस से शिकायत की है। शिकायत के बाद पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही है।

पूरा मामला बौसी प्रखंड के एक गांव का है। पुलिस ने हनुमंता गांव के मंगरा यादव (26) और कोठाडीह गांव के सुनील यादव (28) के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पीड़िता ने बताई आपबीती

लड़की ने बताया कि रविवार को मैं घर में अकेली थी। तभी मंगरा और सुनील दोनों ने दरवाजा खटखटाया। दोनों पीने के लिए पानी मांग रहे थे। मैं घर पर अकेले थी तो मैंने मना कर दिया। इसके बाद दोनों घर में घुस गए। मेरा हाथ पकड़ लिया। मुंह पर कपड़ा बांध दिया। मुझे जबरदस्ती उठाकर खेत में ले गए। दोनों ने मेरे साथ रेप किया।

मैं छोड़ने की गुहार लगाती रही, लेकिन दोनों ने एक ना सुनी। इसके बाद किसी तरह मैं घर पहुंची। मां को पूरी बात बताई। मां के साथ थाने में शिकायत की। दोनों मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि बेटी ने मुझे जब ये बात बताई तो हमने थाने में शिकायत की। शिकायत के बाद आरोपी परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। हम डरे हुए हैं।

इस बारे में बंधुआ कुरावा प्रभारी थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही दोनों की गिरफ्तारी होगी। पुलिस पीड़िता का मेडिकल करवा रही है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

080225
Users Today : 20
Users Yesterday : 45