बिहार पत्रिका डिजिटल, Kedarnath Pilgrims In Sonprayag : उत्तराखंड में आज सोमवार को भारी बारिश के बाद भी चारधाम यात्रा सुचारू है। सुबह 11 बजे तक सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम के लिए 6048 यात्री रवाना हुए हैं। लेकिन यात्रियों को तेज बारिश की वजह से आगे जाने से रोक दिया गया। बर्फबारी और बारिश के कारण धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
आज सोमवार, 1 मई की सुबह से ही बदरीनाथ धाम में भारी बारिश जारी है। वहीं, ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो रही है। हालांकि बदरीनाथ यात्रा सुचारू रूप से संचालित हो रही है।
इसके अलावा गंगोत्री और यमुनोत्री समेत यमुना घाटी में लगातार तेजी बारिश देखने को मिल रही है। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। यमुनोत्री धाम के आखिर प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम के लिए यात्री पैदल मार्ग पर मूसलाधार बारिश के बीच जोखिम भरी आवाजाही कर रहे हैं। इसके साथ ही बंदरकोट के पास गंगोत्री हाईवे पर पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। हालांकि यहां भी यात्रा सुचारू है। लेकिन अपनी जान को जोखिम में डालकर यात्री यहां से आवाजाही कर रहे हैं।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com







Users Today : 5
Users Yesterday : 64