दरभंगा मेडिकल कॉलेज में लगी आग, खाली कराया गया यह वार्ड

Darbhanga Medical College Fire

बिहार पत्रिका डिजिटल, Darbhanga Medical College Fire : दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आज आग लगने से हड़कंप मच गया। यह आग मेडिसिन वार्ड में लगी। आग लगने के बाद वार्ड में भर्ती मरीजों के परिजन उन्हें लेकर भागने लगे। मेडिसिन वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल प्रशासन ने आननफानन में पूरे वार्ड को खाली कराया गया।

बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी। DMCH के कर्मियों की तत्परता से आग पर काबू पाया गया। मौके पर फायर बिग्रेड की 2 गाड़ियां भी पहुंची है। सूचना मिलने पर DMCH के प्राचार्य ने वार्ड का निरीक्षण किया। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

अपने दादाजी का इलाज करवाने पहुंचे रोशन ने कहा कि आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन फिर आग पर काबू नहीं पाया जा सका था, जिसके बाद मरीजों के परिजनों तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने में जुट गए।

वहीं आग लगने के बाद वार्ड का निरीक्षण करने पहुंचे डीएमसीएच के प्रिंसिपल डाक्टर के एन मिश्रा ने बताया कि बिजली का तार वार्ड में बहुत ही जर्जर हालत में है। जिसकी वजह से शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई।

किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। फायर ब्रिगेड और मरीजों के परिजनों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

078074
Users Today : 5
Users Yesterday : 64