Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में सम्राट चौधरी का एक दिवसीय धरना

बिहार पत्रिका डिजिटल, पटना Samrat Chaudhary’s one day strike: बिहार के रोहतास जिले में हिंसा मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को एकदिवसीय धरने पर सासाराम पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा।

धरने को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि आज हमारी लड़ाई अन्याय के खिलाफ चल रही है। सम्राट अशोक जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को नीतीश कुमार ने षड्यंत्र के तहत रद्द करवा कर यहां की जनता को अपमानित करने का काम किया है। मुख्यमंत्री के इशारे पर हिंसा मामले में एक पक्षीय कार्रवाई की जा रही है। एक 70 वर्षीय बुजुर्ग जो 5 बार यहां से विधायक रहा तथा जिसने शांति बहाल करने के लिए जिला प्रशासन का भरपूर सहयोग किया उसे जेल के अंदर डाल दिया गया। मुख्यमंत्री साधु संतों को जेल के अंदर डाल रहे हैं जबकि अपराधियों को बाहर निकाला जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भगवान राम से महा गठबंधन के लोगों का कोई लेना देना नहीं है। इनके प्रति इनकी कोई आस्था नहीं है। भाजपा 1989 से भगवान राम के लिए लड़ते आ रही है लेकिन महा गठबंधन के लोगों ने कभी भगवान राम के मंदिर का समर्थन नहीं किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को बीच-बीच में प्रधानमंत्री बनने का कीड़ा काटता रहता है। आगामी चुनाव में रोहतास की जनता महा गठबंधन का जमानत जब्त करने का काम करेगी। चौधरी ने कहा कि भाजपा सारे स्थानों से मुगलों का नाम हटाकर भारत के नाम पर करने जा रही है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी बुधवार को सासाराम के मंडल कारा में बंद भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे तथा लगभग 5 किलोमीटर साइकिल की यात्रा कर धरना स्थल पर पहुंचे।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082073
Users Today : 6
Users Yesterday : 62