बिहार पत्रिका डिजिटल, World Bank New President Ajay Banga : भारतीय मूल के अजय बंगा को वर्ल्ड बैंक का नया अध्यक्ष चुना गया है। वे 2 जून को पद संभालेंगे। उनका कार्यकाल 5 साल के लिए होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उन्हें इस पद के लिए नॉमिनेट किया था।अजय बंगा ने जालंधर और शिमला से स्कूलिंग की है। DU से ग्रेजुएशन और IIM अहमदाबाद से MBA किया है। 2016 में भारत सरकार उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित कर चुकी है।
वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की तारीख 29 मार्च को समाप्त हो चुकी है। अब विश्व बैंक प्रबंधन द्वारा अजय बंगा का एक फॉर्मल इंटरव्यू लिया जाएगा। जिसके बाद उन्हें अध्यक्ष बनाए जाने की आधिकारिक घोषणा हो जाएगी। अजय बंगा का वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष बनना भारत के लिए गौरव का पल है। क्योंकि अजय बंगा पहले भारतीय मूल के शख्स होंगे, जो वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष बनेंगे। अजय बंगा मास्टरकार्ड के पूर्व सीईओ रहे है। अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उन्हें अपना समर्थन देते हुए उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की थी। भारत ने भी विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए अजय बंगा की उम्मीदवारी का समर्थन किया है।
अजय बंगा विश्व बैंक को हेड करने वाले पहले भारतीय-अमरीकी और अमरीकी सिख समुदाय से शख्स होंगे। अजय बंगा विश्व बैंक के वर्तमान अध्यक्ष डेविड मलपास की जगह लेंगे जो अपना कार्यकाल समाप्त होने से लगभग एक साल पहले जून में पद छोड़ने जा रहे हैं।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"







Users Today : 13
Users Yesterday : 25