Bhojpuri singer Pawan Singh : भोजपुर में भागवत कथा के अंतिम दिन भोजपुरी सिंगर पवन सिंह के कार्यक्रम के दौरान वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालात ऐसे बन गए कि पुलिस को लोगों पर लाठीचार्ज करनी पड़ी।
दरअसल, प्रोग्राम खत्म होने के बाद पवन सिंह अपने हेलिपैड तक पहुंचे तो उनकी एक झलक पाने के लिए हजारों की भीड़ जमा हो गई। बेकाबू भीड़ बांस पर चढ़कर उनके पक्ष में नारेबाजी करने लगी।
इसके बाद पुलिस ने हेलिकॉप्टर से लोगों को दूर रखने के लिए लोगों पर लाठियां चलानी शुरू कर दी। लाठीचार्ज के बाद लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान कई लोगों को चोट भी आई।
जिले के लभुआनी गांव में मां सिद्धेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 28 अप्रैल को श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया गया था। पवन सिंह ने यहां सबसे पहले विशाल भंडारा में जाकर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद बांटा। इसके बाद मंच पर पहुंचे थे।
पवन सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत माता भजन गंगा जी नहईबो ए मईया जलवा ऐ अईबो,अंगना लिपईबो ए मईया कलशा धरइबो’….से की। इसके बाद पवन सिंह ने ‘सुनारी हमार मइया गाना’ से लोगों को खूब झुमाया।
पवन सिंह के देवी गीतों पर लोग झूमते हुए नजर आए। सभी अपने–अपने मोबाइलों में इस पल कैद करते नजर आए ।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com







Users Today : 28
Users Yesterday : 24