गया में पत्नी को अवैध संबंध के शक में बुरी तरह पीटा, 4 माह के जुड़वा बच्चों को उतारा मौत के घाट, आरोपी पति फरार

Gaya Crime News

बिहार पत्रिका डिजिटल, Gaya Crime News : गया में एक पिता ने अपने जुड़वा बच्चे को पटक कर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी देवेश शर्मा फरार हो गया। घटना मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के रोड नंबर 5 की है। आरोपी ने बुधवार की रात पत्नी पर अवैध संबंध का आरोप लगा उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद बच्चों को जमीन पर पटक दिया।

मरने वाले दोनों बच्चे 4 महीने के थे। इधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं, विधि व्यवस्था एसडीपीओ मोहम्मद खुर्शीद आलम ने बताया कि फिलहाल इस तरह की बड़ी घटना करने वाला आरोपित पिता फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

मृतकों की मां मां रानी देवी ने बताया कि वो पति के छोटे भाई को वो बुधवार की रात खाना दे रही थी। पति को यह नगवार गुजरा और अवैध संबंध का आरोप लगा मेरी बेरहमी से पिटाई कर दी। मेरे मांग का सिंदूर भी वह जबरन धोने लगा। इसके बाद जमीन पर जुड़वा बच्चों को पटक कर मार डाला। फिर आरोपी फरार हो गया।

रानी देवी ने बताया कि देवेश शर्मा शराब पीता है और घर में कलह करता है। शादी वर्ष 2020 में हुई। रानी देवी ने बताया कि पहले उसने मुझे मारपीट करना शुरू कर किया और फिर मुझे उसने पटक दिया। यही नहीं मेरे जुड़वा बच्चों की भी पटक कर हत्या कर दी।

 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082868
Users Today : 7
Users Yesterday : 20