जल संसाधन विभाग के पुनर्वास पदाधिकारी की पत्नी का मिला शव, परिजनों ने दामाद पर लगाया मारने का आरोप

Supaul Breaking News

बिहार पत्रिका डिजिटल, Supaul Breaking News : जल संसाधन विभाग के पुनर्वास पदाधिकारी की पत्नी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पति रवि शास्त्री 9 मई से पटना में थे। गुरुवार को अपने सरकारी क्वार्टर पहुंचे तो खिड़की से देखा कि पत्नी उपासना ज्योति की लाश फंदे से लटक रही है। आनन-फानन में उन्होंने शव को नीचे उतारा और पुलिस को मामले की सूचना दी। घटना कोसी कॉलोनी वार्ड नंबर 21 की है।

मृतक महिला की पहचान 32 साल की उपासना ज्योति उर्फ मधु कुमारी के रूप में हुई है। उपासना नवादा के हथुआ थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव की रहने वाली थी। उपासना जल संसाधन विभाग में कार्यरत पुनर्वास पदाधिकारी रवि शास्त्री की धर्म पत्नी थी। दोनों की पांच साल पहले शादी हुई थी। रवि नॉआबाग गांव हिसुआ थाना के रहने वाले हैं। पति साल 2020 से सुपौल में पोस्टेड हैं।

उपासना के मायके वालों ने पति रवि पर हत्या का आरोप लगाया है जबकि पति का कहना है कि उपासना का डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। वो पटना के किसी डॉ सारिका की पेशेंट थी। इधर, मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके पर जांच कर रही। उपासना बीते कई महीनों से अपने पति के साथ जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 21 स्थित क्वार्टर में रह रही थी। 5 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। दोनों को फिलहाल कोई संतान नहीं है।

उपासना के भाई नवादा के हथुआ थाना अंतर्गत रहने वाले रोहन पासवान ने बताया कि मेरी बहन को मेरे जीजा रवि शास्त्री ने प्रताड़ित कर मार डाला है। बहन बिल्कुल स्वस्थ थी। उसका कोई इलाज नहीं चल रहा था। माता-पिता का कहना है कि बेटी की दामाद ने हत्या की है। दोनों के बीच जरूरी कुछ अनबन हुई जिसके बाद उसकी मौत हुई है।

पति का आरोप- मानसिक संतुलन ठीक नहीं था

पति रवि शास्त्री ने कहा कि वह बीते 9 मई से पटना में थे। आज सुबह जब वह पटना से वापस सुपौल के सरकारी क्वार्टर पहुंचे तो देखा दरवाजा खुला था। पत्नी फंदे से लटकी हुई थी। मौत के कारणों के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि मेरी पत्नी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। पटना के डॉ सारिका से उसका इलाज चल रहा था। बताया कि शादी के 5 साल बाद भी महिला की गोद नहीं भरी जिसके चलते वो डिप्रेशन में रहती थी।

यह भी पढ़ें : यूट्यूबर मनीष कश्यप को 11 महीने काटनी होगी तमिलनाडु जेल में सजा, राज्यपाल ने लगाई मुहर

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083016
Users Today : 38
Users Yesterday : 91