इनकम के हिसाब से अलग-अलग होते है टैक्स स्लैब, ITR भरते समय रहें इन बातों का रखें ध्यान

Income Tax Slabs

Income Tax Slabs : लोगों की इनकम अगर टैक्सेबल है तो उन्हें इनकम पर टैक्स चुकाना होता है. अलग-अलग इनकम के हिसाब से अलग-अलग टैक्स स्लैब हैं, जिनके हिसाब से इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल किया जाता है.

वहीं इस बार सरकार की ओर से इनकम टैक्स स्लैब में कुछ बदलाव भी किए हैं, जिनके बारे में जानकारी होना काफी जरूरी है. बजट 2023 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से इन बदलावों का ऐलान किया गया था. आइए जानते हैं इसके बारे में.

इनकम टैक्स रिटर्न

देश में फिलहाल दो तरीक से इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल किया जाता है. एक पुरानी टैक्स व्यवस्था (Old Tax Regime) के तहत और दूसरा है नई टैक्स व्यवस्था (New Tax Regime) के तहत इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल किया जाता है.

बजट 2023 पेश करते हुए मोदी सरकार में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से न्यू टैक्स रिजीम में कुछ बदलाव के ऐलान किए गए थे. इसके साथ ही नई टैक्स व्यवस्था में इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव का ऐलान किया था.

Income Tax Slabs

इन बदलाव के तहत अब अगर कोई टैक्सपेयर नई इनकम टैक्स स्लैब के तहत आईटीआर दाखिल करता है तो उन्हें अब तीन लाख रुपये की सालाना इनकम पर कोई भी टैक्स नहीं चुकाना होगा. पहले यह सीमा 2.5 लाख रुपये सालाना की इनकम तक थी.

इसके बाद अगर 3-6 लाख रुपये सालाना की इनकम है तो उस पर 5 फीसदी टैक्स दाखिल करना होगा. वहीं 6-9 लाख रुपये की सालाना इनकम पर 10 फीसदी टैक्स दाखिल करना होगा.

वहीं जिन लोगों की 9-12 लाख रुपये की सालाना इनकम है, उन लोगों को 15 फीसदी का टैक्स चुकाना होगा. इसके अलावा अगर किसी की इनकम 12-15 लाख रुपये सालाना है तो उन्हें 20 फीसदी का टैक्स दाखिल करना होगा.

वहीं 15 लाख रुपये से ज्यादा की इनकम पर लोगों को 30 फीसदी का टैक्स दाखिल करना होगा. ऐसे में सरकार की ओर से नए टैक्स रिजीम में 6 टैक्स स्लैब निर्धारित किए गए हैं.

यह भी पढ़ें : यूट्यूबर मनीष कश्यप को 11 महीने काटनी होगी तमिलनाडु जेल में सजा, राज्यपाल ने लगाई मुहर

यह भी पढ़ें : जल संसाधन विभाग के पुनर्वास पदाधिकारी की पत्नी का मिला शव, परिजनों ने दामाद पर लगाया मारने का आरोप

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

080721
Users Today : 13
Users Yesterday : 199