BJP MLA will be arrested: गिरफ्तार होंगे भाजपा विधायक राजू सिंह, RJD नेता की किडनेपिंग का है आरोप

बिहार पत्रिका डिजिटल, पटना: BJP MLA will be arrested : भाजपा MLA राजू सिंह को सत्ताधारी पार्टी RJD के नेता से टकराना महंगा पड़ गया है। अब उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। अगर वो गिरफ़्तारी नहीं देते हैं, तो उनकी सम्पत्तियों पर कुर्की और जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, साहिबगंज के भाजपा विधायक राजू सिंह पर RJD नेता तुलसी राय को किडनैप करने का आरोप लगा है। उनके ठिकानों पर शुक्रवार रात से ही छापेमारी जारी है। इस बीच एक युवक को अरेस्ट भी किया गया है।

साथ ही पुलिस ने विधायक के मुजफ्फरपुर स्थित घर से दो लग्जरी कार भी जब्त कर ली हैं। मुजफ्फरपुर के SSP राकेश कुमार ने जानकारी दी है कि भाजपा विधायक राजू सिंह के साहिबगंज स्थित आवास, एक राइस मिल और राजधानी पटना स्थित विधायक आवास पर छापेमारी की जा रही है। उनके ठिकाने से एक फॉर्च्यूनर और एक क्रेटा कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी होने तक कार्रवाई जारी रहेगी।

SSP ने आगे बताया कि पारु थाने में राजू सिंह के खिलाफ अपहरण की FIR दर्ज कराई गई थी। उन पर RJD नेता तुलसी राय के अपहरण का इल्जाम है। भाजपा विधायक पर आरोप है कि पारु के अंतर्गत आने वाले रसूलपुर गांव में एक तिलक समारोह से लौटने के दौरान उन्होंने तुलसी राय को किडनैप कर लिया। पुलिस ने विधायक के कोल्ड स्टोर से तुलसी राय को बरामद किया। तुलसी राय ने विधायक पर हत्या के नियत से किडनैप करने का आरोप लगाया है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083762
Users Today : 12
Users Yesterday : 35