PM Modi in Ajmer: पीएम मोदी ने ब्रह्मा मंदिर में की पूजा, कहा- 2014 में आपने वोट से विश्वास को विकास में बदला

बिहार पत्रिका डिजिटल, राजस्थान: PM Modi in Ajmer: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (बुधवार) राजस्थान के दौरे पर है। पीएम ने पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद अजमेर में एक रैली को संबोधित किया है।

उन्होंने कहा कि आज ही देवी अहिल्या बाई होलकर जी की जन्म जयंती है। राष्ट्र निर्माण के कार्यों के लिए देश के लोगों को कर्तव्य पथ की दिशा दिखाने के लिए देवी अहिल्या जी को देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि आज मुझे तीर्थराज पुष्कर जाने का सौभाग्य मिला। हमारे शास्त्रों में ब्रह्मा को सृष्टि का रचयिता कहा जाता है। उनके आशीर्वाद से भारत में नव निर्माण का दौर चल रहा है।

कांग्रेस की नीति रही गरीब को तरसाओ: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र में बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के नौ साल पूरे हो गए हैं। हमारी सरकार के ये साल देशवासियों की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहे हैं। पीएम ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस की नीति रही है गरीबों को भरमाओं, गरीब को तरसाओ। राजस्थान की जनता ने इसका नुकसान उठाया है।

2014 पहले देश की स्थिति क्या थी

उन्होंने कहा कि 2014 से पहले लोग भ्रष्टाचार के विरुद्ध सड़क पर उतरे हुए थे। बड़े शहरों में आंतकी हमले होते थे। कांग्रेस सरकार बॉर्डर पर सड़के बनाने से डरती थी। पीएम मोदी ने कहा, महिलाओं के विरुद्ध भी अपराध चरम पर था। सरकार रिमोट कंट्रोल से चलती थी।

दुनिया में भारत का यशगान

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज दुनिया में भारत का यशगान हो रहा है। बड़े-बड़े विशेषज्ञ बोल रहे हैं कि भारत गरीबी को समाप्त करने के बहुत निकट है। आखिर ये बदलाव कैसे आया। इसका जवाब है सबका साथ, सबका विकास। उन्होंने आगे कहा, ‘कांग्रेस ने 50 साल पहले गरीबी हटाने की गारंटी दी थी। ये गरीबों के साथ कांग्रेस का धोखा है।’

 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

078498
Users Today : 11
Users Yesterday : 27