Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Crime in Bihar: युवती ने शादी से कर दिया इंकार तो भड़का आशिक, उठा लिया ये खौफनाक कदम

बिहार पत्रिका डिजिटल, सीतामढ़ी: Crime in Bihar: जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है यहाँ एक सिरफिरे आशिक ने लड़की पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। गंभीर तौर पर चोटिल लड़की को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

कहा जा रहा है कि लड़की ने शादी से मना कर दिया था। इससे गुस्साए शख्स ने उसे जान से मारने का प्रयास किया। यह मामला जिले के बथनाहा थाना इलाके के दिग्घी पंचायत के हरि बेला गांव का है। यहां रहने वाली चांदनी कुमारी पर गांव का रहने वाला चंदन कुमार शादी के लिए दबाव बना रहा था। लेकिन, लड़की ने शादी करने से स्पष्ट मना कर दिया। गुस्साए चंदन ने उस पर चाकूओं से हमला कर उसे गंभीर तौर पर चोटिल कर दिया। स्थानीय लोगों ने लड़की को नर्सिंग होम में भर्ती कराया।

ये भी पढ़ें: http://dainikbiharpatrika.com/news/3040/

ग्रामीणों का कहना है कि दोनों का पिछले 4-5 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब परिजनों का इसका पता चला, तो पंचायत कर प्रेमी युगल को अलग कर दिया गया। पिछले 6 महीने पहले प्रेमी ने प्रेमिका के साथ खींचे गए फोटो एवं वीडियो को भी वायरल कर दिए थे। इसकी शिकायत लड़की के घरवालों ने स्थानीय थाने में दर्ज कराई थी। चोटिल लड़की ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि शादी से मना करने पर लड़के ने उस पर चाकुओं से हमला किया है। SP मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस ने तत्काल ही कार्रवाई करते हुए भागने की कोशिश कर रहे अपराधी शख्स को गिरफ्तार कर लिया। लड़की का उपचार स्थानीय चिकित्सालय में हो रहा है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।

ये भी पढ़ें: http://dainikbiharpatrika.com/news/3046/

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082083
Users Today : 16
Users Yesterday : 62