Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Aloo Korma Recipe: होटल स्टाइल आलू का कुरमा बनाने की आसान रेसिपी

बिहार पत्रिका डिजिटल, Aloo Korma Recipe: आलू एक सदाबहार सब्जी है जिसकी सब्जी किसी भी मौसम में बनाई जा सकती है। अगर आप आलू से कुछ अलग और रिच वेजिटेबल ग्रेवी बनाना चाहते हैं तो हम आपको एक ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं जो बहुत ही कम समय में बनकर तैयार हो जाती है और स्वाद में भी लाजवाब होती है। आप एक बार आलू कुर्मा की सब्जी जरूर ट्राई करें। आप इसे लंच डिनर में भी शामिल कर सकते हैं। इस रेसिपी को बनाना बहुत ही आसान है। 

आइए जानते हैं सामग्री एवं इसकी रेसिपी 

आलू चार से पांच टुकड़े

एक कप दही

कटा हुआ प्याज

एक छोटा चम्मच लहसुन का पेस्ट

एक चम्मच अदरक का पेस्ट

एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

धनिया पाउडर आधा छोटा चम्मच

हल्दी पाउडर आधा छोटा चम्मच

नमक स्वाद अनुसार

काजू 12 नग

लंबा पाँच

इलायची तीन

दो बड़ी इलायची

आधा चम्मच जीरा

अनस्टक

काली मिर्च 5 से 6

आधा चम्मच जायफल पाउडर

दो चम्मच हरा धनिया

दो कप तेल

आलू कोरमा रेसिपी

सबसे पहले आलू को छीलकर धो लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब कुकर को गैस पर गर्म करने के लिए रख दें और इसमें दो कप तेल डालकर गर्म होने दें। जब इसमें से धुआं उठने लगे तो दो प्याज काट लें और हल्का ब्राउन होने दें। जब प्याज ब्राउन हो जाए तो इसमें आलू डालकर भूनें। लहसुन और अदरक के पेस्ट को एक कप दही और नमक के साथ मिलाकर चलाएं।

जब मसाले से महक आने लगे तो इसमें एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच धनिया पाउडर डालकर मिक्स करें। सारे सूखे मसाले जैसे जीरा, लौंग, इलाइची को बारीक पीस लीजिये और सब्जी में डाल कर 10 मिनिट तक पका लीजिये। अब काजू का पेस्ट डालकर 5 मिनट तक भूनें। फिर कुकर में दो गिलास पानी डालकर बंद कर दें और एक सीटी आने तक पकने दें।

प्रेशर खत्म होने के बाद सब्जी को खोलकर 5 मिनट तक भूनें। अब ऊपर से हरा धनियां छिड़क कर रोटी के साथ गरमागरम परोसें।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082076
Users Today : 9
Users Yesterday : 62