Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Red Chilli Pickle: सोरायसिस में सुधार करता है लाल मिर्च का अचार, वजन को भी कम करे

बिहार पत्रिका डिजिटल, Red Chilli Pickle: मिर्च स्वाद में बहुत तीखी होती है इसलिए इसको खाने में स्वाद और तीखापन बढ़ाने के लिए उपयोग किया जाता है। लेकिन क्या कभी आपने लाल मिर्च का अचार बनाकर खाया है?

अगर नहीं तो आज हम आपके लिए लाल मिर्च का अचार बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये मिर्च के अचार की एक यूनीक रेसिपी है। इस अचार को डीप फ्राई करके तैयार किया जाता है। ये स्वाद में बहुत मजेदार लगता है। इसके सेवन से आपको पेट की समस्या से छुटकारा मिल जाता है। इससे आपको हृदय संबंधी समस्याओं में भी लाभ मिलता है, तो चलिए जानते हैं (How To Make Red Chilli Pickle) लाल मिर्च का अचार कैसे बनाएं…..

लाल मिर्च का अचार बनाने की आवश्यक सामग्री-

1 किलो मोटे मिर्च

अचार के भरावन के लिए

आधा किलो दही

250 ग्राम मेथी

50 ग्राम जीरा

25 ग्राम तिल

स्वादानुसार नमक

लाल मिर्च का अचार कैसे बनाएं? (How To Make Red Chilli Pickle)

लाल मिर्च का अचार बनाने के लिए आप सबसे पहले लाल मिर्च लें।

फिर आप इनको अच्छे से धोकर सुखा लें।

इसके बाद आप मिर्च के बीच में चीरा लगा लें।

ध्यान रहे भरावन आपको 1 से 2 दिन पहले ही बनाकर रखना है।

भरावन के लिए आप मेथी और जीरा को अच्छे से भूनें और पीस लें।

फिर आप इसमें दही, तिल और नमक मिला लें।

इसके बाद आप भरावन को कम से कम 1-2 दिन तक ऐसे ही छोड़ दें।

फिर आप मिर्च को काटकर उसमें भरावन भर दें।

इसके बाद आप भरवां मिर्च को तेज धूप में सूखने के लिए रख दें।

फिर आप अचार को लगभग 1 हफ्ते तक धूप में ढक्कन बंद करके रख दें।

इसके बाद आप इसको खाने से पहले तेल में डीप फ्राई करके खाने के साथ सर्व करें।

अब आपका लाल मिर्च का अचार बनकर तैयार हो चुका है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082076
Users Today : 9
Users Yesterday : 62