Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Bihar News: गंगा स्नान के दौरान स्टंट करने में यूपी के दो छात्र डूबे, बीए पार्ट वन में दाखिला लेने के लिए एक महीना पहले पटना आये थे दोनों छात्र

Bihar News, पटना। गंगा में स्नान करने के दौरान स्टंट करने में उत्तर प्रदेश के दो छात्र डूब गए। वहीं तीन को स्थानीय नाविकों ने बचा लिया। हादसा पीरबहोर थानांतर्गत कृष्णा घाट (Krishna Ghat under Pirbahor police station) की है।

मृतकों में विनय प्रताप सिंह का बेटा समर प्रताप सिंह और अशोक वर्मा का पुत्र मोहन वर्मा दोनों 19 वर्ष शामिल हैं। समर यूपी के गाजीपुर जिले के रेवतीपुर थानांतर्गत उतरौली जबकि मोहन गाजीपुर के ही नैली का निवासी था।

पटना में दोनों मुसल्लहपुर स्थित स्वीट हर्ट लेन में किराये का कमरा लेकर रहते थे। पीरबहोर थाना (Pir Bhor Police Station) के दारोगा पवन कुमार ने बताया कि समर, मोहन, सत्यजीत, प्रिंस और मनीष सुबह के वक्त कृष्णा घाट पर गंगा स्नान करने गए थे। इसी दौरान लड़कों ने पानी में खेल-कूद और स्टंट करना शुरू कर दिया।

स्टंट करने के दौरान ही सभी पानी की गहराई में चले गए और डूबने लगे। यह देख स्थानीय नाविकों ने तीन को बचा लिया जबकि समर और विनय डूब गए। स्थानीय लोगों से हादसे की खबर मिलने के बाद पीरबहोर थाने की पुलिस मौके पर पुहंची। इसके बाद SDRF की टीम को बुलाया गया। SDRF ने समर और मोहन के शव को गंगा से निकाला। इसके बाद पुलिस ने दोनों छात्रों के परिजनों को खबर दी।

पुलिस के मुताबिक समर, मां-बाप का इकलौता पुत्र था। मोहन भी घर का इकलौता चिराग था। दोस्तों ने जैसे ही उनके गंगा में डूबने की खबर परिजनों को दी, सभी आनन-फानन में पटना पहुंचे। बेटे की लाश देखकर घरवाले खुद को रोक न सके। समर और मोहन पार्ट वन में दाखिला लेने के लिए एक माह पूर्व ही पटना आए थे। परिजनों ने सपने में भी नहीं सोचा था कि दुखों का पहाड़ उनपर इस कदर टूट पड़ेगा। समर के पिता की यूपी में फोटो स्टेट की दुकान है। वहीं सत्यजीत, प्रिंस और मनीष भी यूपी के ही रहने वाले हैं।

 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082076
Users Today : 9
Users Yesterday : 62