Politics of Bihar: 16 जून को नितीश कुमार का कैबिनेट विस्तार! कांग्रेस के विधायकों को मिल सकता है मंत्री पद

बिहार पत्रिका डिजिटल, Politics of Bihar: बिहार की नीतीश कुमार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन के त्यागपत्र के बाद कैबिनेट के विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई हैं। संभावना है कि 23 जून को होने वाली विपक्षी दलों के बैठक से पहले बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। वहीं, कांग्रेस महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही कैबिनेट में कम कोटा मिलने की शिकायत कर विस्तार की मांग करती रही है। अब संतोष सुमन के इस्तीफे के बाद कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं फिर से आरम्भ हो गई है।

इस बीच, ऐसा कहा जा रहा है कि संतोष सुमन के इस्तीफे के बाद रत्नेश सदा को JDU कोटे से मंत्री पद दिया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि, नीतीश कुमार ने अचानक फोन करके रत्नेश सदा को पटना आने को कहा है और उन्हें अभी पटना नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। इस बीच ये भी अटकलें हैं कि उन दो पदों को भी भरा जा सकता है, जिन्हें महागठबंधन की सरकार बनने के बाद विभिन्न वजहों से इस्तीफा देना पड़ा था।

बता दें कि, रत्नेश सदा सहरसा के सोनबरसा से तीन बार के MLA हैं। रत्नेश सदा मुसहर समाज से आते हैं और उन्हें अधिक जनाधार वाला नेता माना जाता है। वहीं, कांग्रेस बार-बार कैबिनेट विस्तार की मांग करती रही है। बिहार विधानसभा में कांग्रेस के 19 मेंबर हैं और कैबिनेट में दो सदस्य हैं। कांग्रेस कई बार कैबिनेट में अपना कोटा बढ़ाने की मांग करती रही है। ऐसे में हो सकता है कि, नितीश कुमार कांग्रेस की इच्छा पूरी कर दें और उसके विधायकों को मंत्री पद मिल जाए।

#Politics of Bihar

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083762
Users Today : 12
Users Yesterday : 35