Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Benefits of palm: पेट की समस्या से निजात पाने का अचूक नुस्खा है ताड़ फल “कोआ” – डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन

बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने की अपील ताड़ फल “कोआ” का अवश्य करें सेवन 

बिहार पत्रिका डिजिटल,Benefits of palm: खगड़िया (बिहार)। भीषण गर्मी और तपती धरती से परेशान लोगों को प्राकृतिक रुप से पेट में ठंडक पहुंचाने के साथ साथ स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद ताड़ के फल (तरकुन या कोआ) को अवश्य खाने की सलाह बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने आमजनों से दी। डॉ वर्मा खुद सड़क के किनारे फुटपाथ पर ताड़ फल को बेच रहे बिक्रेता से ताड़ का फल कोआ खरीदा और खाया।

मौके पर मौजूद मीडिया से बातचीत के क्रम में डॉ वर्मा ने कहा ताड़ के कोआ में फाइबर और कई ऐसे पोषक तत्व हैं जो कि सेहत के लिए कई प्रकार से काम कर सकते हैं। इसके अलावा भी ताड़ का फल कोआ के फायदे अनेक हैं, पेट को ठंडा करने में क्योंकि इसकी प्रकृति ठंडी होती है जो कि पेट के लिए बेहद फायदेमंद है। ये डाइजेस्टिव एंजाइम्स बढ़ाने में मददगार है।

इसके अलावा ये एसिडिक बाइल जूस को कम करने और एसिडिटी से छुटाकार दिलाने में मददगार है। इसके अलावा मतली और उल्टी से निपटने के लिए आइस एप्पल का सेवन फायदेमंद है। फाइबर से भरपूर ताड़ कोआ सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। ये फाइबर मेटाबोलिज्म को तेज करता है और पाचन क्रिया को सही करने में मददगार है। इतना ही नहीं ये बॉवेल मूवमेंट को भी तेज करता है जिससे कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है।

आगे डॉ वर्मा ने कहा इस तरह ये पेट की समस्या वाले लोगों के लिए भी फायदेमंद है। ये न सिर्फ ड्यूरेटिक है, बल्कि ये बैक्टीरियल इंफेक्शन को भी कम करने में मददगार है। इसे खाने से आपके ब्लैडर की सेहत सही रहती है और पेशाब से जुड़ी समस्याएं नहीं होती हैं। बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने सूबे के तमाम बिहार वासियों से अपील किया है कि इस सीजन में ताड़ फल कोआ का सेवन अवश्य करें। क्योंकि यह फल वर्ष में एक बार ही मिलता है।

रिपोर्ट – ANA/Brajesh Bibhu

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082080
Users Today : 13
Users Yesterday : 62