Vande Bharat Express: वंदे भारत का दूसरा ट्रायल रन पूरा, 27 को पीएम दिखाएंगे हरी झंडी

बिहार पत्रिका। पटना, Vande Bharat Express: पटना से रांची तक चलाई जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का दूसरी बार ट्रायल रविवार को किया गया। सुबह 07:00 बजे पटना जंक्शन से यह ट्रेन रवाना हुई। पहले दिन के ट्रायल की तरह मुख्य टिकट निरीक्षक एपी ङ्क्षसह व उनकी टीम की ड्यूटी लगाई गई थी। दानापुर मंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक विश्वनाथ कुमार एवं सीनियर सीडीओ भी ट्रेन पर थे। वहीं, गया से डीडीयू मंडल के अधिकारियों की टीम थी। वंदे भारत 08:11 बजे गया जंक्शन पहुंच गई। पटना से गया के बीच कई जगह काशन रहने के कारण ट्रेन की गति 110 किमी प्रति घंटे से अधिक नहीं रही।

27 को पीएम दिखाएंगे हरी झंडी 

पटना से गया की दूरी तय समय से 15 मिनट पहले पूरी की गई। वहीं, गया से कोडरमा जाते-जाते ट्रेन 35 मिनट विलंब हो गई। इसका कारण था कि आगे जनशताब्दी एक्सप्रेस चल रही थी। दूसरी ट्रायल में हटिया पहुंचते-पहुंचते ट्रेन को आधे घंटे की देर हो गई। वापसी में यह ट्रेन गया जंक्शन समय से पहले पहुंच गई। पटना-रांची-हटिया वंदे भारत ट्रेन के परिचालन का शुभारंभ 27 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली से ऑनलाइन हरी झंडी दिखाकर करेंगे। समारोह रांची जंक्शन पर होगा। इसलिए इसकी रेक को पहले ही रांची पहुंचा दिया जाएगा। इसी रेक के साथ ड्यूटी पर तैनात रहने वाले रेलकर्मियों की टीम को भी भेजा जाएगा।

सप्ताह में छह दिन चलेगी वंदे भारत 

आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस ट्रेन को मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिनों तक पटना जंक्शन की प्लेटफार्म संख्या आठ से ही सुबह सात बजे खोला जाएगा। इसका जहानाबाद पहुंचने का समय 07:35 होगा। गया 08:25, कोडरमा 09:35, हजारीबाग 10:33, बरकाकाना 11:35, मेसरा 12:20, रांची एक बजे और 01:20 बजे दिन में हटिया पहुंचेगी। हटिया से यह 03:55 बजे दिन में खुलेगी 04:10 बजे रांची, 04:35 बजे मेसरा, 05:30 बजे बरकाकाना, 06:30 बजे हजारीबाग, 07:23 बजे कोडरमा, 08:45 बजे गया, 09:28 बजे जहानाबाद और रात 10:10 बजे पटना पहुंच जाएगी। रांची जाने में इसकी औसत गति 60.78 किमी प्रति घंटे की रहेगी तो वापसी में 61.60 किमी प्रति घंटे की होगी। इस ट्रेन का प्राथमिक रखरखाव राजेंद्र नगर कोङ्क्षचग कांप्लेक्स में ही किया जाएगा।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081663
Users Today : 6
Users Yesterday : 52