Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Gas leak in Hajipur:हाजीपुर में दुखद हादसा, गैस रिसाव होने से एक मजदूर की मौत, 30 अस्पताल में भर्ती

बिहार पत्रिका डिजिटल,Gas leak in Hajipur: बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में एक डेयरी में अमोनिया गैस के लीक के बाद एक श्रमिक की जान चली गई और 30 से अधिक अन्य को अस्पताल में एडमिट कराया गया। अग्निशमन विभाग के अनुसार, सूचना मिलने के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बाद में स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया।

रिपोर्ट के अनुसार, अग्निशमन विभाग के DSP अशोक कुमार ने कहा कि हमें जानकारी मिली कि राज फ्रेश डेयरी (हाजीपुर में) में एक अमोनियम सिलेंडर से गैस रिसाव की घटना हुई है। कई दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं। फिलहाल हमें जानकारी है कि कुछ मजदूरों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। हम लीक की वजहों की जांच कर रहे हैं। स्थिति अब नियंत्रण में है। डॉक्टरों के अनुसार, गैस लीक होने पर डेयरी में काम कर रहे 30 से ज्यादा मजदूरों को हाजीपुर के सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

सिविल सर्जन डॉ. श्याम नंदन प्रसाद ने बताया है कि वैशाली जिले के राज फ्रेश डेयरी में अमोनियम सिलेंडर से जहरीली गैस लीक होने के चलते एक मजदूर की मौत हो गई और करीब 30-35 अन्य का हाजीपुर सदर अस्पताल में उपचार चल रहा है। भर्ती किए गए मरीजों की हालत अभी बेहतर है। अग्निशमन विभाग के DSP अशोक कुमार ने बताया कि स्थिति को कंट्रोल करने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं है और मामले की छानबीन चल रही है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082086
Users Today : 19
Users Yesterday : 62