बिहार पत्रिका डिजिटल, Bakrid prayer: राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गुरुवार सुबह ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर लोगों ने नमाज अदा की। त्योहर को देखते हुए पटना में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा आस्था का त्योहार है। उन्होंने इस त्योहार को आपसी भाईचारा और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की है।
उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने देश और राज्यवासियों को ईद उज अजहा की शुभकामनाएं और बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार आस्था और बलिदान का महान त्योहार है। मुस्लिम भाई-बहन इस त्योहार को अकीदत के साथ मनाते हैं।
भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने ईद-अल-अजहा के अवसर पर सुपौल स्थित एक मस्जिद में नमाज अदा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं बिहार और देश के लोगों को ईद की शुभकामनाएं देता हूं। यह सिर्फ जानवर की क़ुर्बानी का त्योहार नहीं बल्कि अपने अंदर की कमियों की भी क़ुर्बानी देने का त्योहार है। इसको मिलकर मनाएं और भाईचारा बनाए रखें।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"









Users Today : 15
Users Yesterday : 35