बिहार पत्रिका डिजिटल, Mirzapur Breaking News: सब्जी की दुकान की आड़ में गांजा की बिक्री करने वाला आरोपित आखिरकार शुक्रवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने सब्जी की दुकान से 750 ग्राम गांजा बरामद कर आरोपित को जेल भेज दिया। मामला लालगंज थाना क्षेत्र का है।
लालगंज थाना प्रभारी ज्ञानू प्रिया ने बताया कि पुलिस टीम की सूचना पर लालगंज कस्बा से सब्जी की दुकान की आड़ में गांजा की बिक्री करने वाले आरोपित अमरनाथ उर्फ भैरव गौड़ हालपता कस्बा लालगंज, मूल निवासी रतनगंज थाना कोतवाली कटरा जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया। मौके से 750 ग्राम अवैध गांजा व 120 रुपये नकद बरामद किया गया। साथ ही एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित को जेल भेजा गया।

Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"
Post Views: 2,827








Users Today : 1
Users Yesterday : 32