Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Siwan Breaking News: 6 साल के बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, ब्लीडिंग होने पर अस्पताल में कराया भर्ती

बिहार पत्रिका डिजिटल, Siwan Breaking News: बिहार के सिवान में अप्राकृतिक यौनाचार का मामला सामने आया है। दो किशोर ने मिलकर 6 साल के बच्चे के साथ इस घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद से बच्चे की स्थिति खराब है। मामला जिले के महादेवा ओपी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि 12 से 13 साल का दो किशोर ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। मंगलवार दोपहर करीब 3:00 बजे दो किशोर ने बच्चे को जबरदस्ती टांग कर गांव के नई मस्जिद के पीछे ले गया और दोनों ने बारी बारी से गलत गलत काम किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने बच्चे को धमकी भी दी। कहा कि परिजनों को बताया तो जान से मार देंगे।

घटना के बाद बच्चा किसी तरह घर पहुंचा। जब बच्चे के पैंट में ब्लीडिंग हो रही थी, तब घर वालों को जानकारी हुई। घर वालों के पूछने पर उसने सारी बात बताई। जिसके बाद परिजन घबरा गए। आनन-फानन में सिवान सदर अस्पताल पहुंचे और बच्चे का इलाज कराने में जुट गए। परिजनों ने बताया कि जिन दो किशोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है, उसी गांव के रहने वाले हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस बच्चे के इलाज के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित बच्चे के परिजनों का कहना है कि जिन दो किशोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है, वह स्मैक का नशा करता है। बच्चे का इलाज कराने के बाद परिजन घर चले गए। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इधर, महादेवा ओपी के थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। प्रथम दृष्टया से यौनाचार का मामला लग रहा है। आगे जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082083
Users Today : 16
Users Yesterday : 62