Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Katihar Breaking News: शादी के 5वें दिन प्रेमी की बाहों में गयी दुल्हन, मचा बवाल तो बोली- “उसी के साथ रहूंगी”

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार पत्रिका डिजिटल, कटिहार। (Katihar Breaking News)! कटिहार से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए ससुराल वालों से भिड़ गई। इसको लेकर युवती और उसके ससुराल वालों के बीच थाने में कई घंटे हाई वोल्टेज ड्रामा चला।

ससुराल वालों ने उसकी जमकर पिटाई भी की. मगर वो जिद पर अड़ी रही। इसके बाद मायके वालों के साथ घर चली गई। दरअसल, बरारी थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी इसी साल 28 जून को कोढ़ा थाना क्षेत्र में हुई थी। उसने मंदिर में दोनों परिवारों की रजामंदी से विवाह किया था और विदा होकर ससुराल गई। इसके बाद पांचवें दिन वो ससुराल से फरार हो गई।

उसके गायब होते ही पति समेत ससुराल वाले परेशान हो गए और उसकी तलाश की। किसी तरह उसे ढूंढ भी लिया। इसके बाद जब उससे फरार होने की वजह पूछी गई तो उसने कहा, “मेरी शादी मर्जी के खिलाफ हुई है। मैं अपने प्रेमी के साथ रहूंगी”। इसी बीच प्रेमी के साथ उसकी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

उसमें युवती की मांग में सिंदूर दिख देख परिवार वालों के होश उड़ गए। काफी समझाने के बाद भी वो नहीं मानी तो ससुराल वाले थाने पहुंचे और यहां उसकी पिटाई भी की। कई घंटे थाना परिसर में हाई वोल्टेज ड्रामा चला। मगर, वो अपनी जिद पर अड़ी रही। थाना परिसर में हुए बवाल के बाद वो अपने मां-बाप के साथ घर चली गई।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082083
Users Today : 16
Users Yesterday : 62