Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Bihar Breaking News: जीतन राम मांझी की ‘हम’ को लगा बड़ा झटका: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सहित 13 नेताओं ने दिया इस्तीफा, नई पार्टी बनाएंगे

Bihar Breaking News: बिहार में जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के 13 नेताओं ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद सभी ने मिलकर प्रेस वार्ता में नई पार्टी के गठन का एलान भी किया है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को यहां हम पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. तौसीफुर रहमान खान, जिला उपाध्यक्ष रामविलास यादव, प्रदीप यादव, कयूम अंसारी, राजेंद्र पासवान, ज्योतिराय, रामलगन प्रसाद सहित 13 नेताओं ने इस्तीफा दे दिया।

इसके बाद आयोजित की गई प्रेसवार्ता में सभी ने नई पार्टी के गठन का एलान किया। उन्होंने अपनी पार्टी का नाम भारतीय आवाम पार्टी रखा है।

पार्टी का राष्ट्रीय संरक्षक रामेश्वर प्रसाद यादव को बनाया गया है। चुनाव आयोग से अनुमति मिलने के बाद पार्टी के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।

आंबेडकर के सिद्धांतों पर चलेंगे

प्रेसवार्ता के दौरान रामेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि वर्ष 1965 के बाद उन्होंने बाबा साहब डाॅ. भीमराव आंबेडकर के सिद्धांतों एवं आदर्शों को अपनाते हुए राजनीति की है।

इन्हीं शर्तों के साथ जदयू में भी रहा, जब जदयू में बाबा साहब के सिद्धांतों की अवहेलना होते देखी तो वहां से इस्तीफा दे दिया। पुनः पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा गठित पार्टी हम में शामिल हुआ।

वर्तमान में हम के सिद्धांतों एवं कार्यकलापों को देखते हुए मैंने इस्तीफा दे दिया। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि जो पार्टी बाबा साहब के सिद्धांतों को अमल करेगी उसी के साथ रहेंगे।

उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस मौके पर रामलखन स्वर्णकार, राजेंद्र पासवान, क्यूम अंसारी आदि मौजूद थे।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082073
Users Today : 6
Users Yesterday : 62