Bihar Breaking News: भाजपा के विधानसभा मार्च के दौरान लाठीचार्ज, जहानाबाद के नेता की मौत; पुलिस ने कहा- चोट के निशान नहीं

बिहार पत्रिका डिजिटल, Bihar Breaking News: भाजपा के विधानसभा मार्च के दौरान पटना पुलिस पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में दर्जनों विधायक और सांसद घायल हो गए। इसमें एक भाजपा नेता की मौत हो गई है। राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने दावा किया है कि लाठीचार्ज के दौरान जहानाबाद के जिला महामंत्री विजय कुमार सिंह के सिर में चोट लग गई। गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई।

वहीं पटना जिला प्रशासन की ओर से कहा गया है कि जहानाबाद के विजय सिंह छज्जू बाग में सड़क किनारे अचेतावस्था में पाए गए थे। शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। उन्हें PMCH के ICU में भर्ती कराया गया है। विस्तृत विवरण प्राप्त किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। मामले की जांच करवाई जा रही है।

नेताओं और कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

बता दें कि भाजपा के वरीय नेता और कार्यकर्ता नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मा का दर्जा देने की मांग विधानसभा मार्च पर निकले थे। डाकबंगला चौराहा पर तैनात पटना पुलिस ने पहले भाजपा नेताओं को पीछे हटने कहा। लेकिन, भाजपा नेता नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस नेताओं और कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगे। इतना ही नहीं आंसू गैस के गोले भी दागे गए। पुलिस वाटर कैनन का प्रयोग कर रही है। इसी दौरान भाजपा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा समेत कई नेता चोटिल हो गए।

सुशील मोदी बोले- लोकतंत्र की हत्या की जा रही है

भाजपा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि सरकार आंदोलन को कुचलने की कोशिश कर रही है। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। यह अन्याय है। पुलिस के लाठीचार्ज में भाजपा के जहानाबाद के जिला मंत्री विजय कुमार सिंह की मौत हो गई है। वहीं पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पटना पुलिस ने महिलाओं को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया है। हमलोग शांतिपूर्व तरीके से आगे बढ़ रहे थे इतने में पुलिसकर्मी लाठी बरसाने लगे। भाजपा के आंदोलन से बिहार सरकार डर गई है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

078497
Users Today : 10
Users Yesterday : 27