Gogri/Khagaria: विधानसभा मार्च में हुए लाठीचार्ज को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोगरी अनुमंडल परिसर में किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

मिंकु गोस्वामी, बिहार पत्रिका डिजिटल। भाजपा नगर अध्यक्ष गोगरी राजेश पंडित के नेतृत्व में शनिवार को गोगरी अनुमंडल परिसर क्षेत्र में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दिया गया।

नगर अध्यक्ष बताते हैं कि बीते दिनों गांधी मैदान से विधानसभा घेराव भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता द्वारा किया जाता लेकिन पुलिस प्रशासन के द्वारा उन्हें रास्ते में रोक लिया गया विरोध करने पर प्रशासन द्वारा लाठीचार्ज किया गया।

नितीश कुमार सिंह ने बताया कि लाठीचार्ज में एक भाजपा नेता की मृत्यु भी हो गई जिसकी पहचान जहानाबाद के महामंत्री विजय सिंह के रूप में हुआ। इन्हें भाजपा परिवार के तरफ से पूरे परिवार को गोद ले लिया गया है।

वहीं परिवार को आर्थिक मदद के 10 लाख रुपए दिए जाएंगे। वहीं बिहार सरकार पर नारेबाजी करते हुए शनिवार को पुरे बिहार समेत गोगरी अनुमंडल क्षेत्र में धरना प्रदर्शन भाजपा पार्टी के तरफ से दिया गया। धरना प्रदर्शन में मौजूद वहां पर भाजपा गोगरी अमर कुमार सिन्हा, विनोद झा, आर्यन गोस्वामी, समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083762
Users Today : 12
Users Yesterday : 35