Khagaria News: आरपीएफ जवानों के द्वारा किन्नर को किया गया गिरफ्तार

रिपोर्ट – मिंकु गोस्वामी, बिहार पत्रिका डिजिटल; Khagaria News: खगड़िया आरपीएफ जवानों के द्वारा किन्नर को गिरफ्तार करने का मामला निकल कर सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किन्नर के द्वारा हर दिन के तरह हर गाड़ी में बदतमीजी के साथ जब पैसा वसूलने के जुर्म में खगड़िया आरपीएफ पुलिस ने दो किन्नर को गिरफ्तार किया है।

समय करीब 8:00 बजे मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष सोनपुर से रेल मदद 139 पर यात्री द्वारा किया गया एक शिकयत प्राप्त हुआ कि गाड़ी संख्या 13227 अप में एक यात्री से किन्नर द्वारा अनाधिकृत रूप से भीख मांगते हुए बदतमीजी किया गया है । उसी वक्त निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम शिकायतकर्ता सुनील कुमार से मोबाइल पर संपर्क कर मामले की जानकारी लिया तो ज्ञात हुआ कि उक्त यात्री गाड़ी संख्या 13227 सहरसा राजेंद्रनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस से सहरसा से बेगूसराय यात्रा कर रहे थे ।

गाड़ी खगड़िया से खुलने के पश्चात उनके जनरल कोच में दो किन्नर प्रवेश किए तथा यात्रियों से बदतमीजी कर पैसे की मांग करने लगे, इसी क्रम में शिकायतकर्ता से भी पैसे की मांग किया , शिकायतकर्ता द्वारा नहीं देने पर एक किन्नर द्वारा उसके साथ काफी बदतमीजी किया , जिसका शिकायतकर्ता द्वारा वीडियो भी बना लिया गया था । उक्त वीडियो मंगाकर दोनों किन्नर का छानबीन किया गया तथा उनकी पहचान कर स्टॉफ सहायक उप निरीक्षक रणवीर कुमार एवं आरक्षी विक्रम कुमार आजाद के साथ खगड़िया स्टेशन में छान बीन शुरू किया तभी समय करीब 20:15 बजे दोनों किन्नर को खगड़िया स्टेशन प्लेटफार्म संख्या एक के पश्चिमी छोर माल गोदाम के पीछे छुप कर बैठा था जिन्हे घेर कर मौके पर पकड़ लिया गया । दोनों से पूछताछ करने पर अपना नाम और पता (1) करीना किन्नर, पिता विपिन कुमार (2) छोटी किन्नर , पिता विनोद पासवान दोनो का घर सन्हौली खगड़िया बताया दोनों को वीडियो दिखाकर पूछताछ करने पर दोनों ने स्वीकार किया कि उसने आज उक्त गाड़ी में चढ़ा था और यात्रियों से बदतमीजी कर पैसा मांग रहा था ।

तत्पश्चात दोनों को अपराध का कारण बताते हुए समय 20:30 बजे आरपीएफ हिरासत में लिया गया तथा पोस्ट लाकर दोनों के विरुद्ध रेल अधिनियम की धारा 144(b),145 के तहत मामला दर्ज किया गया l इसकी सूचना शिकायतकर्ता को भी दे दी गई । शिकायतकर्ता ने आरपीएफ द्वारा किए गए इस त्वरित कार्रवाई पर काफी खुशी जाहिर की और उन्होंने आरपीएफ खगड़िया समुचित पुलिस स्टाप को धन्यवाद दिया ।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083766
Users Today : 16
Users Yesterday : 35