Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Bihar News; हाजीपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में समान नागरिक संहिता विषय पर हुआ परिचर्चा

बिहार पत्रिका डिजिटल, एक संवाददाता (Bihar News): बिहार राज्य के हाजीपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में समान नागरिक संहिता विषय पर परिचर्चा का आयोजन वरीय अधिवक्ता प्रवीण कुमार रंजन की अध्यक्षता एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा हरेश कुमार सिंह के संचालन में आयोजित किया गया।

परिचर्चा को संबोधित करते हुए अधिवक्ता प्रवीण कुमार रंजन ने कहा कि समान नागरिक संहिता देश के विकास के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है एवं इसमें सभी लोगों को एक देश एक कानून का लाभ मिलेगा। संचालन करते हुए भाजपा नेता हरेश कुमार सिंह ने कहा कि समान नागरिक संहिता कानून वर्तमान में लागू होना अति आवश्यक है कुछ दलगत लोग अपने निजी फायदे एवं वोट बैंक की राजनीति के तहत भ्रांतियां फैलाने का काम कर रहे हैं जो कहीं से भी राष्ट्र हित मे नही है।

मुख्य वक्ता पूर्व संयुक्त सचिव अधिवक्ता राज किशोर ठाकुर सह जिला विधि प्रमुख धर्म जागरण ने अपने संबोधन में कहा कि देश में समान नागरिक संहिता कानून लागू होने से सभी धर्म समुदाय के हित में है देश में समान नागरिकों के लिए समान कानून लागू होना चाहिए। अधिवक्ता हरेकृष्ण झा ने कहा कि देश की एकता एवं अखंडता के लिए समान नागरिक संहिता कानून अति आवश्यक है।

समान नागरिक संहिता कानून परिचर्चा में शामिल अधिवक्ता फैयाज अहमद, शिव कुमार सिंह, संजय सिंह, विनय कुमार झा, अरविन्द कुमार सिंह,पवन कुमार सिन्हा,सुपेन्द्र कुमार भारती, मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में उपस्थित अधिवक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए एवं भारत सरकार से समान नागरिक संहिता कानून लागू करने की मांग की।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082080
Users Today : 13
Users Yesterday : 62