Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Khagaria News: अमित सुमित की जोड़ी ने किया फ्लैग मार्च, चप्पे चप्पे पर रही पैनी नज़र…प्रशासनिक सक्रियता से मुहर्रम शान्ति पूर्वक सम्पन्न 

अमित सुमित की जोड़ी की कामयाबी पर बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने दिया साधुवाद

Khagaria News, Report – ANA/Indu Prabha :खगड़िया (बिहार)। ज़िले में अपने अपने कार्य कलाप से बहुचर्चित अमित सुमित की जोड़ी की चर्चा अब आम हो गई है। प्रशासनिक सक्रियता से मुहर्रम शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ।

प्रायः हर मोड़ पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग तथा अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी सुमित कुमार आम नागरिकों को नजर आ ही जाते हैं । इसका जनहित में सुपरिणाम दिखता है। सबसे बड़ी बात यह है कि असामाजिक तत्व और अपराधी किस्म के व्यक्ति न तो सड़क पर दिखते हैं और न ही गली कूचियों में।

दूसरी तरफ़ मुहर्रम पर्व के मौके पर तैनात किए गए अधिकारियों और पुलिस कर्मियों पर भी इसका सीधा प्रभाव पड़ा। अमित सुमित को पैदल बाजार भ्रमण करते देख लोगों में सरकारी अधिकारियों के प्रति विश्वास बढ़ रहा है।

इस जोड़ी की चर्चा और कामयाबी के पीछे ज़िला पदाधिकारी अमित कुमार पाण्डेय और आरक्षी अधीक्षक अमितेश का कुशल निर्देशन है। बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने अमित सुमित की जोड़ी की कामयाबी पर खुशी जाहिर करते हुए दोनों अधिकारियों को साधुवाद दिया और कहा काश ! सारे सरकारी अधिकारीगण टीम भावना से ओतप्रोत होकर जन कल्याण का कार्य करें तो परिणाम बेहतर ही होगा। आज आवश्यकता है अमित सुमित की जोड़ी से अधिकारियों को सीख लेने की।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082083
Users Today : 16
Users Yesterday : 62