मों साजिद , बिहार पत्रिका (Bihar Breaking News): खगड़िया जिले के गोगरी थाना इंस्पेक्टर अक्षय लाल पासवान के नेतृत्व में फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो तीन महीनों से यह युवक दर्जनों सम्मानित लोगों एवं बिजनेसमैन का फेक आईडी बनाकर लगातार अश्लील फोटो डाल रहा था।
जिससे आमजन परेशान हो गए थे। कई बार साइबर सेल थाना में शिकायत भी किया गया था। उसके मामला को संज्ञान में लेते हुए करवाई करवाई किया गया एसपी अमितेश कुमार के निर्देश पर उस युवक को समस्तीपुर से गिरफ्तार किया गया।
फिलहाल पुलिस ने कई घंटों तक पूछताछ किया मामला कई तरह का बात प्रकाश में आया है। जिसका अब तक खुलासा नहीं हुआ है। गिरफ्तार के बाद युवक को अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।
इस मामले में पुलिस प्रशासन ने बताया सोशल मीडिया पर किसी भी तरह का अपराध अगर अपराधी से बड़ी घटना को अंजाम देता है। तो उसे बख्शा नहीं जाएगा युवक या आपराधिक कितना भी शातिर हो जाए उसे पुलिस जरूर गिरफ्तार करेगी।
आम जनों से अपील किया कि किसी भी अपनी निजी जिंदगी की तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से पहले एक बार जरूर सोचें आपके अकाउंट को हैक करके आप को ब्लैकमेल भी किया जाता है। अगला शिकार आप भी हो सकते हैं। सावधानी बरतें फिलहाल उसकी गिरफ्तारी के बाद उनके सारे फर्जी अकाउंट को पुलिस प्रशासन ने बंद कर दिया है।
युवक को जेल भेज दिया गया है। दर्जनों सम्मानित सदस्य मानसिक रूप से परेशान थे इस तरह के पोस्ट से इस मामले में कार्रवाई के बाद पुलिस प्रशासन जमकर तारीफ की
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 32
Users Yesterday : 45