बिहार पत्रिका। Bihar Breaking News:अमित कुमार झा
बांका। बिहार। जिलांतर्गत अमरपुर थानाक्षेत्र के वासुदेवपुर गांव के समीप बालू लदी जुगाड़ वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक युवक जख्मी हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल्हरिया अमीनपुर गांव निवासी सचिन कुमार दास मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने ससुराल रजौन थानाक्षेत्र के नवादा गांव जा रहा था,
तभी वासुदेवपुर गांव के समीप सामने से आ रही बालू लदी जुगाड़ वाहन ने अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी युवक को उपचार के लिए अमरपुर के रेफरल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर पंकज कुमार के द्वारा जख्मी का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया।
जख्मी युवक का उपचार कर रहे डॉक्टर ने बताया कि घटना में युवक का एक पैर की ऊंगली कट गई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया है।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"







Users Today : 13
Users Yesterday : 25