Bihar Breaking News:अमरपुर पुलिस ने नशीली वस्तु बिक्री की सूचना पर बस स्टैण्ड पर की छापेमारी, दुकानदारों से वसूला जुर्माना

बिहार पत्रिका।Bihar Breaking News: अमित कुमार झा

बांका। बिहार। जिलांतर्गत अमरपुर शहर के बस स्टैण्ड पर अवस्थित दुकानों में नशीली वस्तु का बिक्री की सूचना पर थानाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने बस स्टैण्ड के समीप अवस्थित चाय दुकान, पान दुकान तथा होटलों में सघन छापेमारी अभियान चलाकर सिगरेट तथा गुटखा बिक्री करने वाले दुकानदारों से जुर्माने की वसूली किया।

थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि सिगरेट, गुटखा बिक्री करने वाले दुकानदारों को कड़ी हिदायत देकर 200 रुपये की दर से आठ दुकानदारों से 1600 रुपया की जुर्माना राशि की वसूली किया गया। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुई है।

छापेमारी अभियान से दुकानदारों में खासी हड़कम्प देखी गई। छापेमारी अभियान में दारोगा आकाश आर्यन, महिला दारोगा ज्योति रानी, दीनानाथ राय समेत अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083788
Users Today : 13
Users Yesterday : 25