Bihar Breaking News:डीएम के निर्देश पर अमरपुर चंसार पोखर का निरीक्षण

बिहार पत्रिका। अमित कुमार झा Bihar Breaking News
बांका। बिहार।
जिलांतर्गत अमरपुर शहर के किसान तथा मछुआरा के बीच पटवन को लेकर विगत एक पखवाड़ा से चल रही विवाद की निपटारे को लेकर जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर शनिवार को सीओ वत्सांक कुमार तथा थानाध्यक्ष विनोद कुमार अन्य कर्मियों के साथ चंसार पोखर का निरीक्षण किया।

सीओ वत्सांक कुमार ने पोखर के चहुँओर फैली हुई हजारों एकड़ जमीन का अवलोकन किया। मौके पर किसान नरेश मंडल, अधिकलाल मंडल, बालदेव मंडल, शंकर मंडल, उपेन्द्र मंडल, सियाराम तांती, शिव साह, सुरेन्द्र मंडल, सोनू कुमार, डोमी मंडल, श्याम मंडल आदि ने सीओ से कहा कि 70 एकड़ जमीन में पोखर का फैलाव है

जिसमें मछुआरे को मात्र चार एकड़ पोखर की जमीन मछली पालन के लिए दिया गया है लेकिन मछुआरे जबरन पूरे पोखर में कब्जा कर मछली का बीज डाल दिया है। जिस कारण किसानों को अपने खेतों की सिंचाई के लिए खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सिंचाई के अभाव में हजारों एकड़ जमीन परती पड़ी हुई है, पानी के अभाव में बिचड़ा सूख रहे हैं। जिस कारण हम किसानों के समक्ष भूखों मरने की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जबकि मौजूद मछुआरों ने कहा कि अमरपुर प्रखंड में अवस्थित लगभग 127 पोखरों में उनके पूर्वज वर्षों से मछली पालन करते आ रहे हैं। जिसका लगान भी सभी मछुआरे सरकार को देते आ रहे हैं।

दोनों पक्षों की बात सुनकर तथा पोखर का निरीक्षण करते हुए सीओ ने कहा कि पोखर मत्स्य विभाग की है और उसमें राजस्व विभाग हस्तक्षेप नहीं कर सकता है। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाते हुए कहा कि पांच-पांच व्यक्ति दोनों पक्षों से जिला पदाधिकारी से मिलकर अपनी समस्या को रखें, जिला पदाधिकारी का फैसला ही सर्वमान्य होगा।

मौके पर सीओ ने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर चंसार पोखर का निरीक्षण कर लिया गया है, जिसकी रिपोर्ट तैयार कर कार्यालय में जमा कर दिया जायेगा। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

इस अवसर पर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजेश कुमार उर्फ संजय साह, वार्ड नंबर-10 के पार्षद प्रदीप कुमार उर्फ पप्पू साह समेत सैकड़ों की संख्या में किसान व मछुआरा वर्ग के लोग उपस्थित थे।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083872
Users Today : 6
Users Yesterday : 23