बिहार पत्रिका। अमित कुमार झा Bihar Breaking News
बांका। बिहार। जिलांतर्गत अमरपुर एफसीआई गोदाम का एसडीएम अरूण कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गोदाम की जर्जर स्थिति को देख मौजूद अधिकारियों को अविलंब गोदाम की मरम्मती कराने तथा परिसर के समीप सोलिंग कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी रजनीश कुमार झा से खाधान्न वितरण के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मौके पर उन्होंने मौजूद खाद्यान्न पदाधिकारी को मानक के अनुसार वजन कर खाद्यान्न वितरण कराने का निर्देश दिया।
बांका एसडीएम प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचकर जाति गणना कार्यों की समीक्षा किया। मौके पर एसडीएम ने बताया कि जाति गणना कार्य की समीक्षा के दौरान एफसीआई गोदाम का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान जर्जर गोदाम की अविलंब मरम्मती कराने का निर्देश दिया गया है। इस अवसर पर बीडीओ प्रतीक राज, रजनीश कुमार झा, सीओ वत्सांक कुमार समेत कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"








Users Today : 6
Users Yesterday : 23