Bihar Breaking News: शनिवार एवं रविवार को 10 बजे से 03 बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित, समय पूर्व निष्पादित करें कार्य – मनोज वर्मा, कनीय अभियंता


ANA/Arvind Verma Bihar Breaking News

खगड़िया (बिहार)। विद्युत आपूर्ति विभाग के कनीय अभियंता मनोज कुमार वर्मा, अनिल कुमार (लाइन मैन) अन्य कर्मियों द्वारा संग 11 के वी लाइन मेंटेनेंस करने हेतु पेड़ के टहनी की छंटाई के लिए जिला मुख्यालय के बबुआगंज, एस डी ओ रोड, स्टेशन रोड, मील रोड, दाननगर, इस्लामपुर आदि क्षेत्रों में जोर शोर से कार्य किया जा रहा है।

विद्युत आपूर्ति शहरी कनीय अभियंता मनोज वर्मा ने वैशाली इलेक्ट्रॉनिक न्यूज़ मीडिया हाऊस में एक भेंट के दौरान कहा यह कार्य शनिवार एवं रविवार सुबह 10 बजे से तीन बजे तक किया जायेगा, जिससे विद्युत आपूर्ति पूरे शहर में बाधित रहेगी। विद्युत उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कनीय अभियंता मनोज वर्मा ने आम विद्युत उपभोक्ताओं से कहा समय से पूर्व अपने जरूरी कार्य निष्पादित कर लें।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083906
Users Today : 7
Users Yesterday : 33