Uttar Pradesh Breaking News
Lucknow: महिला ने विधानभवन के सामने किया आत्मदाह का प्रयास, कुछ दिन पहले सिपाही भाई की हुई थी मौत
यूपी के बागपत की रहने वाली सुमन सिंह के भाई सिपाही थे। कुछ दिनों पहले भाई का शव मिला था। मंगलवार को सुमन लखनऊ पहुंचींं और विधानभवन के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। सुमन को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल ले जाया गया है।
सुमन ने बागपत पुलिस पर भाई की मौत के मामले में कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। बागपत छपरौली की रहने वाली सुमन सिंह ने मंगलवार को लखनऊ में विधानभवन के सामने आत्मदाह का प्रयास किया।
सुमन को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल ले जाया गया है। घटना के समय विधानसभा सत्र अंदर चल रहा था। बाहर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त थे।
सुमन के भाई का मिला था शव
सुमन के भाई अरविंद सिपाही थे। कुछ दिन पहले वह लापता हो गए थे। इसके बाद उनका शव मिला था। सुमन ने बागपत पुलिस पर मामले में कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 3
Users Yesterday : 13