Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Bihar Breaking News: वैशाली जिलाधिकारी ने की जिला गंगा समिति की बैठक

बिहार पत्रिका। मृत्युंजय कुमार Bihar Breaking News

नगर परिषद हाजीपुर के सौजन्य से आयोजित जिला गंगा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा के द्वारा महनार एवं महुआ नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत मुक्तिधाम निर्माण के लिए स्थल चयन करने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद हाजीपुर के द्वारा बताया गया कि गंडक नदी के तट पर स्थित कोन्हारा घाट को मुक्तिधाम के रूप में चिन्हित किया गया है ।

बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा गंडक नदी के सभी घाटों पर बनाए गए सीढ़ी से बरसात के पश्चात बालू को तुरंत हटवाने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। घाट पर नियमित रूप से गंगा आरती एवं अन्य कार्यक्रमों को संचालित करने तथा घाटों के साथ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया।


बैठक जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में हुई जिसमें सिविल सर्जन वैशाली, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद हाजीपुर, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई, खनिज विकास पदाधिकारी,नेहरू युवा केंद्र के पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082088
Users Today : 21
Users Yesterday : 62