Bihar Breaking News: बांका जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 15 अगस्त को लेकर बैठक आहूत


बिहार पत्रिका। प्रदीप कुमार Bihar Breaking News:
बांका। बिहार।
जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार बांका में 15 अगस्त की तैयारियों से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को निर्देश दिया गया कि 10 अगस्त तक बांका में जितने भी महापुरुषों की प्रतिमा है उनकी साफ-सफाई और सभी प्रतिमाओं का रंग- रोगन कराना एवं आरएमके मैदान और समाहरणालय परिसर की साफ- सफाई सुनिश्चित करेंगे।

बांका जिले के जीवित स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किए जाने हेतु संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है। कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण को समाहरणालय परिसर में अवस्थित झंडोत्तोलन स्थल के चबूतरे की साफ- सफाई एवं रंग-रोगन करने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक अभियंता, पीएचइडी एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को मुख्य समारोह स्थल पर पीने की पानी की व्यवस्था एवं टैंकर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।

आमंत्रण कार्ड बनाने का निर्देश नजारत उप- समाहर्ता, बांका को दिया गया। पूज्य बापूजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण उप- विकास आयुक्त द्वारा बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण, अपर समाहर्ता द्वारा शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण, बंदोबस्त पदाधिकारी द्वारा एवं कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा किया जाएगा।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083826
Users Today : 1
Users Yesterday : 33