Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Bihar Breaking News: भागलपुर डीएम ने की जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक

राशन कार्ड गति तेज करने का निर्देश

बिहार पत्रिका। अमित कुमार झा Bihar Breaking News
भागलपुर। बिहार। सिल्क सिटी भागलपुर जिलांतर्गत समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें सुल्तानगंज, शाहकुंड, सबौर, सन्हौला, रंगरा चौक, पीरपैंती, नवगछिया, नाथनगर, नारायणपुर, खरीक, जगदीशपुर, गोराडीह, कहलगांव, इस्माइलपुर, गोपालपुर व बिहपुर प्रखंड में राशन कार्ड से आधार कार्ड को जोड़ने का कार्य धीमा पाया गया।

सभी प्रखंडों को इस कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। राशन डीलरों की पीओएस मशीन से संबंधित त्रुटियों का निवारण जिला समन्वयक के सहयोग से एक सप्ताह में करने का निर्देश दिया गया। जिला समन्वयक बैट्री खराब होने की स्थिति में संबंधित कंपनी से संपर्क कर इसका निवारण करेंगे। सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को एसएफसी गोदाम का नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण क्रम में माप-तौल मशीन की गहन जांच की जायेगी और गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जायेगी। जन वितरण प्रणाली दुकानों का भी नियमित रूप से निरीक्षण होगा। हर माह समय पर खाद्यान्न उठाव व नियमानुसार वितरण कार्य करने का निर्देश दिया गया। किसी भी स्तर पर लापरवाही होने पर कठोर कार्रवाई होगी। लंबित न्यायिक वादों को एक सप्ताह के भीतर निष्पादित करने का निर्देश दिया गया।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082086
Users Today : 19
Users Yesterday : 62